सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 80,600 पर कारोबार कर रहा

-
निफ्टी में 50 अंक से ज्यादा की गिरावट
-
NSE के फार्मा, मेटल और मीडिया सेक्टर टूटे
मुंबई । हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 6 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर 80,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट है। अडाणी पोर्ट्स, जोमैटो, सनफार्मा, NTPC, बजाज फाइनेंस 2% तक की गिरावट है। वहीं, महिंद्रा, एयरटेल और नेस्ले के शेयर में 3% तक की तेजी है। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में फार्मा, मेटल, मीडिया, बैंकिंग और रियल्टी में 1.5% तक की गिरावट है। वहीं, ऑटो सेक्टर में 1% की तेजी है।
IPO: एथर एनर्जी के शेयर की लिस्टिंग आज
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी एथर एनर्जी का शेयर 6 मई को BSE-NSE में लिस्ट हो रहा है। कंपनी का IPO 28 अप्रैल से ओपन हुआ था। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय था। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 8.18 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है।
ग्लोबल मार्केट में आज मिलाजुला कारोबार
- आज एशियाई बाजारों में कारोबार नहीं है, जापान का निक्केई बंद है। 2 मई को यह 378 अंक (1.04%) चढ़कर 36,830 पर बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी में भी 3 अंक (0.12%) की तेजी रही, ये 2,560 पर बंद हुआ।
- आज यानी 6 मई को हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 118 अंक (0.52%) चढ़कर 22,623 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट में 28 अंक (0.86%) की तेजी है, ये 3,307 पर है।
- 5 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 100 अंक (0.24%) गिरकर 41,219 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 134 अंक (0.74%) की गिरावट रही, जबकि, S&P 500 इंडेक्स 36 अंक (0.64%) चढ़कर बंद हुआ।
- भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी जारी है। कल यानी 5 मई को विदेशी निवेशकों ने 497.79 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशको ने इस दौरान 2,788.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।