• निफ्टी 25,000 के ऊपर; NSE के रियल्टी

  • ऑटो और मेटल सेक्टर में ज्यादा खरीदारी

मुंबई । सोमवार को सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 82,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 10 अंक की गिरावट है, ये 25,000 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी है। टाटा मोटर्स, NTPC और बजाज फाइनेंस करीब 1% ऊपर हैं। इंफोसिस, इंडसइंड बैंक और जोमैटो के शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी है। NSE के रियल्टी, ऑटो, मेटल, फार्मा और बैंकिंग इंडेक्स में करीब 1% की तेजी है। अकेले IT सेक्टर में 0.7% की गिरावट है।

एशियाई बाजारों में गिरावट, अमेरिकी में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 136 अंक (0.36%) नीचे 37,618 पर और कोरिया का कोस्पी 21 अंक (0.80%) गिरकर 2,606 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 83 अंक (0.35%) नीचे 23,262 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 3 अंक (0.098%) की मामूली गिरावट है, ये गिरावट रही, ये 3,364 पर है।
  • 16 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 332 अंक (0.78%) चढ़कर 42,655 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 99 अंक की तेजी रही, ये 19,211 पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.70% की तेजी रही।