सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 72700 के स्तर पर आया
-
9 महीने का निचला स्तर, आईटी और रियल्टी शेयर टूटे
मुंबई । मंगलवार (4 मार्च) को सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 72700 के स्तर पर है। निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट है, यह 22,000 के करीब कारोबार कर रहा है। यह बाजार का 9 महीने का निचला स्तर है। 4 जून 2024 को सेंसेक्स 72,079 के स्तर पर था। आईटी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.54% नीचे है। वहीं रियल्टी इंडेक्स 1.68% नीचे है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में बी 1.66% की गिरावट है। ऑटो इंडेक्स 1.21% और मेटल 1.32% नीचे है।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.82% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.51% गिरा है। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.11% नीचे है।
- 3 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11,639 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 12,308 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 3 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 1.48% गिरकर 43,191 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.76% और नैस्डेक कंपोजिट में 2.64% की गिरावट रही।
बाजार में गिरावट का कारण
आज यानी 4 मार्च 2025 से मेक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लागू हो रहा है। चीन पर भी अतिरिक्त 10% टैरिफ लागू हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते दिनों कहा था, हम रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाएंगे।
चाहे वो कोई भी देश हो- भारत या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे। दुनिया के बाकी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होगा। भारत सहित अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है।
सोमवार को 112 अंक गिरा था सेंसेक्स
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (3 मार्च) को सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 73,085 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 5 अंकों की गिरावट रही, यह 22,119 के स्तर बंद हुआ।
सुबह सेंसेक्स ने हरे निशान में खुलने के बाद 73,649 का डे-हाई बनाया था। यानी, ऊपरी स्तरों से बाजार में करीब 550 अंकों की गिरावट आई। बैंक और मीडिया शेयर सबसे ज्यादा टूटे।
निफ्टी मीडिया इंडेक्स 1.10% और बैंक इंडेक्स 0.48% गिरकर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.26% की तेजी रही। मेटल और आईटी इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही।

भोपाल में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, गौमांस पर दी बड़ी बात
बेटे ने मां संग रची पिता की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
RCB को बड़ा झटका, यश दयाल टीम से नहीं जुड़ेंगे
विशाखापत्तनम स्वरक्षा महोत्सव के फोटो-वीडियो पाक एजेंटों तक पहुंचे
कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष
नवरात्रि में फलों के दाम चढ़े, सेब-अंगूर 10% तक महंगे