IT और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में ज्यादा बिकवाली

मुंबई।  आज गुरुवार को सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 60 अंक की गिरावट है, ये 25,160 के ऊपर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 30 शेयरों में से 16 में गिरावट है। टेक महिंद्रा, इटरनल (जोमैटो) और ICICI बैंक के शेयरों में 2% तक की गिरावट। SBI, टाटा मोटर्स और ट्रेंट के शेयरों में मामूली तेजी है।निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 ऊपर, 28 नीचे और एक बिना बदलाव के कारोबार कर रहा है। NSE के रियल्टी, फार्मा, मेटल और बैंकिंग शेयरों में 1% तक की तेजी है। IT और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.15% गिरकर 39,603 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.40% नीचे 3,173 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.11% नीचे 24,490 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.090% चढ़कर 3,507 पर कारोबार कर रहा है।
  • 16 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.53% ऊपर 44,255 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.25% चढ़कर 20,730 पर और S&P 500 0.32% ऊपर 6,264 पर बंद हुए।