• निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट 

  • IT और ऑटो शेयरों में ज्यादा बिकवाली

मुंबई । हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन  मंगलवार,को सेंसेक्स करीब 750 अंक गिरकर 81,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 24,800 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट एक में तेजी है। NTPC, बजाज फिनसर्व सहित कुल 11 शेयरों में 1.8% तक की गिरावट है। इंडसइंड बैंक में 0.70% की तेजी है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में गिरावट जबकि 6 में तेजी है। NSE के IT इंडेक्स में 0.93%, ऑटो में 0.60% और प्राइवेट बैंक में 0.73% की गिरावट है। मीडिया, फार्मा और रियल्टी में मामूली तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 100 अंक नीचे 37,440 और कोरिया का कोस्पी 13 अंक गिरकर 2,631 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 73 अंक (0.31%) गिरकर 23,209 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 11 अंक नीचे 3,335 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • 23 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 256 अंक गिरकर 41,603 पर, नैस्डेक कंपोजिट 188 अंक (1%) नीचे 18,737 पर और S&P 500 भी 39 अंक (0.67%) गिरकर 5,802 पर बंद हुआ।
  • 26 मई को घरेलू निवेशकों ने 1,746 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 26 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 135.98 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,745.72 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
  • मई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 12,327.59 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 36,243.28 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
  • अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹28,228.45 करोड़ की नेट खरीदारी की।