• दिन के ऊपरी स्तर से 759 अंक नीचे आया
  • निफ्टी भी 60 अंक लुढ़का

मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश किया। इस दौरान शेयर बाजार में दिन के ऊपरी स्तर 77,899 से 759 की गिरावट देखने को मिल रही है। अभी सेंसेक्स करीब 350 अंक की गिरावट के साथ 77,140 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 60 अंक की गिरावट है, ये 23,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 15 में तेजी है। एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स के सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल सबसे ज्यादा 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
बजट से एक दिन पहले विदेशी निवेशकों ने 1,188.99 करोड़ के शेयर बेचे
एनएसई के डेटा के अनुसार, 31 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने 1,188.99 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों ने 2,232.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
31 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,544 पर बंद हुआ। एसएण्डपी 500 इंडेक्स 0.50 प्रतिशत गिरकर 6,040 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.28 प्रतिशत की गिरावट रही।