जनसुनवाई में अफसरों के सामने ही भिड़ गए पति-पत्नी और परिजन, जमकर चले लात घूंसे
सीहोर।
मध्य प्रदेश के सीहोर के कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जोरदार हंगामा हुआ. यहां पति- पत्नी और उनके परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई. दोनों ही पक्ष की महिलाओं ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे भी चलाए. बड़ी मुश्किल से सुरक्षा कर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग करवाया. जानकारी के अनुसार महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है. बताया कि मेरे दो बच्चे हैं पति अब मुझे और दोनों बच्चों को छोडकर अब दूसरी महिला के साथ रहने लगा है. इसी मामले की कलेक्टर कार्यालय में सुनवाई चल रही थी.
इस बात कर बिफरी पत्नी
जनसुनवाई में पति और पत्नी दोनों परिजन के साथ आए थे. अधिकारी के सामने पति ने बच्चों को किसी दूसरे के बच्चे बताया. पति के दूसरे व्यक्ति के बच्चे बताने से पत्नी बिफर गईं और उसके परिजन कलेक्टर कार्यालय में ही पति और उसके परिजनों से बहस करने लगे. वाद- विवाद हाथापाई में बदल गया और दोनों परिजन एक दूसरे से भिड़ गए. कलेक्टर कार्यालय में मौजूद सुरक्षा कर्मी और कर्मचारियों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को अलग-अलग कराया.

EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज