सीहोर सीएमएचओ ने छुए राजस्व मंत्री के पैर:स्वास्थ्य शिविर में लिया करण सिंह वर्मा का आशीर्वाद; केंद्रीय मंत्री शिवराज भी मौजूद थे
सीहोर।
सीहोर जिले के ग्राम बिलकिसगंज में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर के दौरान सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने मंच पर मौजूद राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।
सीएमएचओ ने झुककर किया मंत्री का स्वागत
सोमवार को जिले के बिलकिसगंज में सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और स्वदेशी उत्पाद मेला का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं मेले में स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया
कार्यक्रम के दौरान जिले के स्वास्थ्य विभाग प्रमुख डॉ. डेहरिया ने मंच पर आते ही मंत्री करण सिंह वर्मा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। लोगाें ने इसे कैमरे में कैद कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे है। कुछ लोग इसे अधिकारी की व्यक्तिगत श्रद्धा बता रहे हैं, तो कई यूजर इसे एक सरकारी पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अनुचित व्यवहार मान रहे हैं। वहीं इस मामले में डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने अबतक कोई प्रति किया नहीं दी है।
केंद्रीय मंत्री बोले- हर महिला ‘लखपति दीदी’ बने यही लक्ष्य
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चौहान और राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है। सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला ‘लखपति दीदी’ बने। इसी उद्देश्य से स्व-सहायता समूह और लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को पक्का घर देने का सपना साकार किया जा रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए जल, बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल और गांवों को समृद्ध बनाने के लिए सड़क निर्माण पर लगातार काम हो रहा है।

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित