बम की सूचना पर आधी रात तक चली सर्चिंग
- राजनाथ सिंह के आने से पहले महाकुंभ में आर्मी एक्टिव
- घाट से पानी के अंदर तक जांच
प्रयागराज। महाकुंभ का आज छठा दिन है। दोपहर 12 बजे तक 20 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 7.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। राजनाथ के पहुंचने से पहले आर्मी ने पूरे किला घाट को अपने कब्जे में ले लिया है। स्निफर डॉग्स और बम स्क्वायड जांच कर रही है। राजनाथ सिंह 12.30 बजे महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां गंगा में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद साधु-संतों से मुलाकात और सेना के अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे। देर रात शहर और महाकुंभ क्षेत्र में आर्मी और पुलिस के जवानों ने चेकिंग की। 18 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। इनमें से कुछ के पास आधार कार्ड नहीं थे। कई को चोरी के शक में पकड़ा। सेक्टर-18 में बम की सूचना पर आधी रात तक पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। सफाईकर्मी के पास दोपहर में कॉल आई थी कि सेक्टर-18 में थोड़ी देर में ब्लास्ट होगा। पुलिस कॉल डिटेल निकलवा रही है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत 2 खिलाड़ियों के डेब्यू की चर्चा
'रामायण' में अनुपम खेर की नई भूमिका, जटायु के किरदार को देंगे अपनी आवाज
महाकाल की शरण में कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में टेका माथा
मध्य प्रदेश के 13 नगर निगमों को मिले 108 नए एल्डरमैन, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का कंगना ने किया समर्थन, CJP विवाद पर दी प्रतिक्रिया
दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत की अमित शाह से अपील- 'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए'