जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस-भाजपा विधायकों में धक्का-मुक्की
-
बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद अलर्ट
नई दिल्ली। बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और भाजपा के विधायकों के बीच मारपीट हो गई। सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को लगातार तीसरे दिन नए वक्फ कानून पर हंगामा हो रहा है। विधानसभा में मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हो गई। विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। NC विधायक नए कानून पर चर्चा की मांग कर रहे थे, दूसरी ओर भाजपा विधायक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। सदन में दोनों आमने-सामने आ गए। विधानसभा में 7 अप्रैल को NC मेंबर्स ने कानून की कॉपी फाड़ी थी। 8 अप्रैल को भी NC और भाजपा विधायकों के बीच झड़प हुई थी। इधर, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मंगलवार शाम नए वक्फ बिल कानून के विरोध के दौरान भड़की हिंसा थम गई है। बुधवार को हालात सामान्य हैं, लेकिन कुछ इलाकों में धारा 144 लागू है। कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं 11 अप्रैल शाम 6 बजे तक बंद रहेंगी।वक्फ संशोधन कानून लोकसभा-राज्यसभा से पास होने के बाद 8 अप्रैल से देश में लागू कर दिया गया है। इसकी संवैधानिकता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 12 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई के लिए तैयार है। तारीख अभी नहीं तय की है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगातार तीसरे दिन हंगामा
7 अप्रैल: NC के विधायक ने सदन में वक्फ कानून की कॉपी फाड़ दी। एक NC विधायक ने अपनी जैकेट फाड़कर सदन में लहराई। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्रवाई पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। NC समेत अन्य दलों ने वक्फ कानून के खिलाफ रेजोल्यूशन लाने की बात कही थी।
8 अप्रैल: मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायकों ने सदन में बिल पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान NC और भाजपा विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
9 अप्रैल: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने नए कानून पर चर्चा की मांग की। सदन में भाजपा विधायकों से बहस हुई।

Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण