• कलेक्टर ने जारी किया लेटर

  • नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

इंदौर। इंदौर में स्कूल अब दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे। लगातर बढ़ रही गर्मी के चलते कलेक्टर आशीषसिंह ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह आदेश नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों पर लागू होगा। इस आदेश का पालन सभी सीबीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल, सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों को करना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा कि स्कूलों में मूल्यांकन का काम पहले की तरह चलता रहेगा। वह प्रभावित नहीं होगा। बता दें कि मप्र में 30 अप्रैल तक ही स्कूल खुले रहेंगे। इसके बाद गर्मी की छुटि्टयां शुरू हो जाएंगी।महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने भी बच्चों को लू से बचाने के लिए स्कूलों का समय बदलने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा था।