भाजपा नेता के भाई ने पुलिस वाहन से उतारकर पीटा, सतना में झगड़े के बाद मेडिकल कराने जा रहे थे; रास्ते में गाड़ी रोककर मारपीट
सतना।
सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के सगमनिया इलाके में रविवार देर रात एक विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें भाजपा नेता और सोहावल जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बराज का भतीजा प्रमोद सिंह भी शामिल था। इसके बाद घायल पीड़ितों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में भाजपा नेता के भाई और उसके साथियों ने वाहन को रोक लिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पीड़ितों को गाड़ी से उतारकर पीटा गया।
लाठी-डंडों से हमला, मेडिकल कराने जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक पीड़ित संदीप बंसल और शिवप्रसाद कोल का प्रमोद सिंह अप्पू से पुराना विवाद था। रविवार शाम को प्रमोद और उसके साथियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला किया। घायल पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर रवाना हुई।
पुलिस वाहन से निकालकर की गई मारपीट
रास्ते में सिमरिया चौक के पास भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह के छोटे भाई श्यामेंद्र उर्फ कल्लू सिंह और उसके साथियों ने पुलिस वाहन का रास्ता रोक दिया। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। पीड़ितों को गाड़ी से उतारकर पीटा। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ितों को थाने में सुरक्षा में रखा। देर रात करीब 3 बजे हथियारों से लैस होकर जिला अस्पताल ले जाया गया।
थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि झगड़ा पहले सगमनिया इलाके में हुआ था। प्रमोद सिंह ने बाबूपुर चौकी में रिपोर्ट लिखवाई थी, जबकि पीड़ितों की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
ग्रामीण बोले- प्रमोद शराब पी कर मारपीट करता है
सगमनिया बस्ती के लोगों ने बताया कि प्रमोद सिंह अप्पू आए दिन शराब पी कर बस्ती में गाली-गलौज और मारपीट करता है। बाबूपुर चौकी में बस्ती के लोगों की सुनवाई नहीं होती है। इस बारे में धर्मेंद्र सिंह बराज का से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर