साहब हम जिंदा हैः हमारे नाम से संबल योजना में चार लाख निकाल लिए
धार।
जिले में संबल के हितग्राही की मौत के बाद उनके परिजन जहां राशि का इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर जिंदा व्यक्ति के नाम से राशि जारी कर दी गई है। राशि उनके परिवार को नहीं मिली और अन्यत्र चली गई। आज कलेक्टर जनसुनवाई में ऐसे ही दो व्यक्ति पहुंचे और उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि साहब हम जिंदा है।
दरअसल कलेक्टर जनसुनवाई में जिले के नालछा ब्लॉक की मगजपुरा पंचायत के दो ग्रामीण अशरफ पटेल, शौकत पटेल पहुंचे और हाथ जोड़कर बोले- साहब हम जिंदा है। इस पर एडीएम को भी हंसी आ गई। उन्होंने कहा- साहब हमारे नाम से संबल योजना में ₹200000 और कुल चार लाख रुपए निकाल लिए गए। हमारे घर एक व्यक्ति आया था उसने कहा कि आपके परिवार में राशन अब उनके नाम का नहीं मिलेगा क्योंकि यह मृत हो चुके है।
संबल योजना में मृत व्यक्ति बताकर पैसा निकाला
कहा- दोनों की मृत्यु पर आप लोगों को चार लाख रुपए संबल योजना में मिले हैं। इस पर दोनों व्यक्ति ने कहा कि हम तो जिंदा है। दोनों पीड़ित ने आवेदन में बताया कि हमारे नाम से संबल योजना में हमें मृत व्यक्ति बताकर किसी ने पैसा निकाल लिया है मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एडीएम अश्विन कुमार रावत ने कहा कि मामले की जांच हम करेंगे।

हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच