4 साल बाद चीन के सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि
बीजिंग । चीन की सरकार ने 4 साल बाद अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की है। इस वेतन वृद्धि के बाद सरकारी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। इसके बाद चीन के प्राइवेट सेक्टर में बड़ी नाराजी देखी जा रही है। चीन की अर्थव्यवस्था कमजोर होने के कारण प्राइवेट सेक्टर में वेतन बढ़ने के स्थान पर वेतन घटा है। सरकारी कर्मचारियों का वेतन बढ़ने से चीन के प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।
उल्लेखनीय है, चीन की अर्थव्यवस्था पहले की तुलना में घटी है। जिसके कारण रोजगार के अवसर कम हुए हैं। संस्थानो ने वेतन में कटौती की है। इससे चीन में नाराजी बढ़ती जा रही है। सरकार के लिए भी चिंता का विषय है।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय