सहारनपुर एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी
- हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार
सहारनपुर। सहारनपुर एटीएस की टीम ने हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि यह आतंकी 18 साल से फरार चल रहा था। बताया गया कि पकड़े गए आतंकी की पहचान उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजल उर्फ परवेज उर्फ हुसैन मलिक के रूप में हुई है। वह गांव फजलाबाद, जिला पुंछ जम्मू कश्मीर का निवासी है। पकड़े गए आतंकी के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में मुकदमा दर्ज था। आतंकी उल्फत हुसैन हिज्बुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य रह चुका है। वर्ष 1999 से 2000 तक पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर में ट्रेनिंग भी ले चुका है। ट्रेनिंग के बाद वह मुरादाबाद में आया था, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जानकारी के अनुसार जिस समय मुरादाबाद पुलिस ने उसे पकड़ा था, तब उसके पास से एक-47 से लेकर अन्य कई विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद हुए थे। आतंकी पर मुरादाबाद की अदालत से 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प