विधायक के बंगले में 'ब्लैक कोबरा', गनमैन के किचन में 5 फीट का मोटा 'नाग' फुफकारता मिला
सागर।
भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन के बंगले में एक महीने में दूसरी दफा जहरीला सांप मिला है। बंगले के पास बने गनमैन के रूम में किचिन से बेहद खतरनाक और जहरीला कोबरा सांप पकड़ा गया है। कुछ दिन पूर्व ही परिसर में कार्यालय के पास झाड़ियों में छिपा घोड़ा पछाड़ सांप पकड़ा गया था। शहर के धर्मश्री वार्ड स्थित विधायक शैलेंद्र जैन के बंगले में उनके गनमैन और सुरक्षाकर्मियों के लिए अलग से रूम बनाए गए हैं। बीते रोज यहां सुरक्षाकर्मी जब अपने कमरे में पहुंचे तो उन्हें कमरे में कुछ आवाज सुनाई दी। ध्यान से सुनने पर वह सांप के फुफकारने जैसी आवाज लगी। उन्होंने ध्यान से कमरे को देखा तो किचिन वाले हिस्से के पास एक काला नाग बैठा फुफकार रहा था। वे तत्काल बाहर आए और स्नेक केचर बबलू पवार को सूचना देकर बुलवाया।
टेबल के पीछे छिपा था 5 फीट लंबा कोबरा
सर्पमित्र बबलू पवार अपने साथी के साथ एमएलए निवास पहुंचे और गार्डरूम एरिया के कमरे में जाकर देखा तो किचन में जिस टेबल पर बर्तन रखे थे, ठीक उसके पीछे एक काला नाग छिपकर बैठा था। उन्होंने बड़ी ही सावधानी के साथ चंद मिनट की मेहनत के बाद उसे काबू में कर लिया।
काफी जहरीला और पुराना सांप है
सर्पमित्र के अनुसार अच्छा रहा कि गार्ड की नजर कमरे में सांप पर पड़ गई। सांप बेहद जहरीला और कई साल पुराना है। यह करीब 5 फीट लंबा है। उमस और बारिश के कारण ये बिल से निकलकर यहां पहुंच गया होगा। ये बिस्तर तक पहुंच जाते हैं। कई लोगों को सोते समय डस भी लेते हैं, इसलिए सतर्क रहना चाहिए।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद