BJP ज्वाइन कर लो, बड़ा पद दिला देंगे! आशा कार्यकर्ता को 'विधायक' ने दिया अजीब ऑफ़र, जवाब से हुई किरकिरी
सागर।
मध्य प्रदेश में भाजपा के कद्दावर विधायक बृजबिहारी पटेरिया एक बार फिर अपने अजीब बयान के कारण सुर्खियों में हैं। मानदेय के लिए आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ता को उन्होंने BJP ज्वाइन करने का ऑफ़र दे डाला। इतना ही नहीं उसे बड़ा पद देने का भी आश्वासन दिया था। हालांकि महिला ने बड़े ही सहज भाव से मौके पर ही इंकार कर दिया।
सागर जिले की देवरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया अपनी बुंदेली भाषा और अजीब कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इस बार मामला आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय से जुड़ा है। बीते रोज देवरी में सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान आशा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने विधायक के सामने मानदेय न मिलने की शिकायत रखी और कहा कि सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।
नाम पूछा और बोले आप भाजपा ज्वाइन कर लो!
शिकायत सुनने के बाद विधायक पटैरिया ने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहीं महिला से पहले नाम पूछा फिर कहा कि आप 'आशा कार्यकर्ता का दायित्व छोड़ दीजिए और भाजपा में शामिल हो जाइए... मैं आपको बड़ा पद दिला दूंगा'। विधायक की इस सलाह पर मौजूद आशा कार्यकर्ता हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत इस ऑफर को ठुकरा दिया और कहा कि उन्हें किसी पद की नहीं, बल्कि मेहनत की कमाई का हक चाहिए।
आशा कार्यकर्ता लगातार आंदोलन कर रही हैं
बता दें कि आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें लंबे समय से उचित मानदेय नहीं मिल रहा। वे लगातार धरना और आंदोलन कर रही हैं, लेकिन सरकार से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इस कार्यक्रम में भी वे अपनी परेशानी सुनाने आई थीं, लेकिन विधायक का जवाब उन्हें निराश कर गया।
एमएलए के बयान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा
विधायक पटैरिया के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि जनप्रतिनिधि को जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि उन्हें पार्टी ज्वाइन करने की सलाह देनी चाहिए।

2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे