पर्यूषण पर्व के समापन पर जैन मंदिरों से निकाली गई शोभायात्रा
सागर।
पर्यूषण पर्व के समापन पर बाहुबली जैन समाज ने श्रीजी की शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से निकाली। कॉलोनी की 38 महिला व पुरुषों ने लगातार 10 दिन तक निर्जला उपवास किया। सभी को बग्गी पर बैठाकर श्रीजी की शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में कुछ समय तक मुनि विमल सागर और अनंत सागर भी शामिल हुए। शोभायात्रा बाहुबली कॉलोनी से गुजराती बाजार, वर्णी कॉलोनी, नमक मंडी, विजय टॉकीज, माता मड़िया होकर वापस पहुंची। जहां पर श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा हुई। मुनि संघ के प्रवचन हुए। मुनि संघ 8 सितंबर को सुबह 7 से सागरोदय जैन तीर्थ क्षेत्र और 9 सितंबर को प्रवास बाहुबली कॉलोनी में होगा।
यहां भी निकली शोभायात्रा
वहीं बालक कॉम्पलेक्स दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी की शोभायात्रा, वर्णी कॉलोनी के चंदप्रभु जिनालय में विमान यात्रा निकाली गई। चंद्रोदय तीर्थ चनाटोरिया में भी श्रीजी की शोभायात्रा निकली। तीनों स्थानों पर कॉलोनी में भ्रमण कर जगह-जगह श्रीजी की आरती उतारी गई और बाद में अभिषेक शांतिधारा के बाद कार्यक्रम हुए।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप