अवैध शराब का जखीरा मिला, भूपेंद्र सिंह ​के भतीजे के नाम हुई एफआईआर 
सागर, सबकी खबर। 
सागर के कलेक्टर और एसपी को मानवाधिकार की डांट फटकार के बाद पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का नाम फिर सुर्खियों में आ गया हैं। दरअसल एसपी और कलेक्टर को मानवाधिकार की लताड़ भूपेंद्र सिंह से जुड़ेे हुए मामलों को लेकर ही पड़ी हैे। लेकिन रविवार को चालाक भूपेंद्र सिंह ने एक वकील के जरिए आम सूचना निकालकर सबको अचंभित कर दिया। उक्त सूचना में साफ साफ लिखा है कि हमारे पूरे परिवार का भाईयों को बंटवारा लंबे समय पहले हो गया था उनसे मेरा अब कोई संबंध नहीं है। मैं अपनी पत्नी बेटियां और बेटे के साथ रहता हूं। बाकी परिवारजनों से मेरा कोई भी संबंध नहीं हैं। कोई मेरे नाम का उपयोग कर रहा हैं तो मैं उसके लिए उत्तरदायी नहीं रहूंगा।  लेकिन कहानी यही खत्म नहीं होती... कहानी यहां से शुरू होती हैं भूपेंद्र सिंह लंबे समय तक प्रदेश के गृहमंत्री रह चुके हैं। चाणाक्ष् और विलक्षण बुद्धिमता के लिए जाने जाते हैं वह कोई भी फैसला यूं नहीं लेते हैं। इस आम सूचना की गुत्थी का खुलासा हो गया हैं दरअसल सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में एक सुनसान फार्म हाउस पर रविवार को करीब 12 लाख रूपए की अवैध शराब स्थानीय पुलिस ने जब्त की हैं। जहां से यह शराब बरामद हुई हैं वह फार्म हाउस या सुनसान रोड पर बना वो कमरा रूद्रप्रताप सिंह का हैं और रूद्र प्रताप सिंह भूपेंंद्र सिंह के सगे बड़े भाई के बेटे हैं। चूंकि अब पूर्व मंत्री ने आम सूचना के माध्यम से अपने सगे रिश्तेदारों से किनारा कर ही लिया तो इस खबर में उनका उल्लेख तो होना भी नहीं चाहिए। लेकिय ये आम सूचना और यह अवैध शराब कही न कहीं भूपेंद्र सिंह से जुड़ी हुई नजर आ रही हैं। चर्चा का विषय तो यह भी बना हुआ हैं कि क्या भूपेंद्र सिंह को पता था कि उनका भतीजा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त है। क्या यह अवैध शराब का काला कारोबार पूर्व मंत्री के शह पर ही हो रहा था और अब संबंधों से पटाक्षेप करने का क्या फायदा जब आप विगत दो दशकों से मलाई खा चुके हो। 
आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
बहेरिया में एक साथ मिली 200 पेटी अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आबकारी विभाग बाहर से आने वाली अवैध शराब को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। अवैध शराब का कारोबार जिले में खूब फलफूल रहा है। यहां लाइसेंसी शराब दुकानदार मन-माफिक दामों में शराब बेच रहे हैं तो कुछ लोग बाहर से सस्ती शराब खफा रहे हैं। अंदर करीब 200 पेटी देशी-अंग्रेजी शराब मिली। शराब की कीमत का आंकलन किया जा रहा है। रविवार देर रात तक पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करती रही। बहेरिया में अवैध शराब का गोरखधंधा नई बात नहीं है। समय समय पर होटल, ढाबों में मिलने वाली अवैध शराब को लेकर सवाल उठ चुके हैं। आबकारी विभाग, कलेक्टर से भी कई बार शिकायतें की गई, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।