सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई हुई
- बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं सानिया चंडोक
- वे मिस्टर पॉज पेट स्पा में डायरेक्टर
स्पोर्ट्स डेस्क। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन (25) की सानिया चंडोक से बुधवार को मुंबई में सगाई हो गई। सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेंदुलकर परिवार और घई परिवार ने इंगेजमेंट की खबर की कोई भी इन्फॉर्मेशन शेयर नहीं की। जानकारी के अनुसार, सगाई कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए थे। अर्जुन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। IPL में वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।
सानिया और उनका परिवार क्या करता है?
एक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं।
वहीं, घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। मुंबई में भी इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। साथ ही फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी के भी मालिक हैं।

NCP में सियासी हलचल, Parth Pawar ने किया Praful Patel और Sunil Tatkare का बचाव
मालदा: SIR में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बनाया बंधक, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध
अमित शाह की हुंकार: पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार
कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए CBSE ने जारी किया नया सिलेबस