ग्वालियर,सबकी खबर। 
लोकप्रिय चैनल सबकी खबर को रविवार को ग्वालियर  में रोटरी सम्मान से सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश विधानसभा में स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के उप  मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने यह सम्मान चैनल के एडिटर इन चीफ रवींद्र  जैन को भेंट किया। ज्ञात हो कि रविवार को रोटरी का 79वां इंस्टॉलेशन समारोह  था। जिसमें अध्यक्ष रोहित जैन ने कार्यभार ग्रहण किया था और इस अवसर पर उन्होंने विशेष तौर पर सबकी खबर की खबरों को देखते हुए और खबरों की निष्पक्षता को  देखते हुए निर्णय लिया  था कि इस आयोजन में सबकी खबर का सम्मान किया जाना चाहिए। इस मौके पर एडिटर इन चीफ श्री जैन ने कहा कि यह चैनल का सम्मान नहीं है। यह अकेले एक व्यक्ति का या एक संस्था का नहीं उन तमाम लोगों का सम्मान है। आप लोगों ने जो प्यार दिया है, आपने हमारी खबरों को पसंद किया है, यह उस प्यार का सम्मान है। इस मौक पर शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे और उनकी उपस्थिति में यह सम्मान सबकी खबर को दिया गया।