कीव पर फिर बरसी रूस की मिसाइलें
एक मासूम समेत छह की मौत
मलबे में दबे कई लोग
कीव। रूस और यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमला किया। इस हमले में एक छह साल के मासूम समते छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 52 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 20 महीनों से ज्यादा समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बीती रात मिसाइल और ड्रोन से जोरदार हमला किया। इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा 52 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। वहीं मामले में कीव शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने बताया कि एक 9 मंजिला रिहायशी इमारत का बड़ा हिस्सा मिसाइल लगने से गिर गया। कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं और राहत व बचाव दल मौके पर काम कर रहे हैं।
जेलेंस्की ने जताया दुख
रूस के इस हमले को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर संदेश लिखकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि रूस ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। ये हमला सीधा एक रिहायशी इमारत पर हुआ। लोग मलबे के नीचे हैं। सभी बचाव टीमें मौके पर हैं। वहीं सैन्य अधिकारी त्काचेंको ने बताया कि कीव के 27 इलाकों को निशाना बनाया गया। सबसे ज्यादा नुकसान सोलोमिंसकी और स्वियातोशिन्सकी जिलों में हुआ है।
अमेरिका ने दी रूस को चेतावनी
इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त तक अगर शांति की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई तो अमेरिका रूस पर कड़े प्रतिबंध और टैरिफ लगाएगा। इसके साथ ही पश्चिमी देशों ने पुतिन पर आरोप लगाया है कि वो जानबूझकर शांति वार्ता को धीमा कर रहे हैं ताकि यूक्रेन के और इलाकों पर कब्जा किया जा सके।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
स्टेशन पर जोरदार धमाका: कटरा जा रही ट्रेन का स्लीपर कोच दो भागों में टूटा, टॉयलेट के उड़े परखच्चे
गर्मी से मिलेगी राहत: जून मध्य से शुरू होंगी प्री-मानसून गतिविधियां, पंजाब में इस तारीख को मानसून की दस्तक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद