• 7 महीने में तीसरी बाद दौरा 
  • कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन करेंगे

इंदौर । आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 10 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दूसरे इंदौर में रहेंगे। मोहन भागवत इंदौर में 96 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए कैंसर केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह अलग-अलग समाजों से जुड़े लोगों के साथ चर्चा भी करेंगे। संघ प्रमुख का पिछले 7 महीने में यह तीसरा इंदौर का दौरा है। इससे पहले वह 3 जनवरी 2025 और 13 जनवरी 2025 को इंदौर आ चुके है।
अलग-अलग सत्र में मिलेंगे लोगों से भागवत
संघ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत इंदौर में पूरा दिन रहेंगे। वह कैंसर केयर हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही विजयनगर क्षेत्र में स्थित एक सभागृह में विभिन्न समाजों से जुड़े लोगों के साथ चर्चा भी करेंगे। यह कार्यक्रम अलग-अलग सत्र में आयोजित होगा। हालांकि इसका औपचारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत श्री गुरुजी सेवा न्यास द्वारा निर्मित माधव सृष्टि आरोग्य केन्द्र एवं कैंसर केयर सेंटर के उद्घाटन में शामिल होने आ रहे हैं। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में तैयार किया जा रहा है। इसमें पहले चरण में लगभग 26 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य किया गया है। पहले चरण में दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, प्लस थ्री निर्माण कामों का उद्घाटन होगा। वहीं, इसके दूसरे चरण में हाईटेक मशीनरी और अन्य फ्लोर के निर्माण कार्य किए जाएंगे।