'रोहित-विराट का भविष्य अनिश्चित
- टीम इंडिया के लिए अब भी अहम'
- सुरेश रैना का बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारतीय टीम अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इससे पहले टीम इंडिया को एशिया कप खेलना है। विश्व कप में अभी दो साल हैं। ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली तब तक खेल पाएंगे। उस समय तक रोहित 40 और कोहली 39 वर्ष के हो जाएंगे। टीम में बने रहने के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और गौतम गंभीर के नेतृत्व वाले टीम प्रबंधन से समर्थन हासिल करना होगा। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने शानदार करियर के अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया। टी20 प्रारूप को दोनों पहले ही अलविदा कह चुके हैं। अब उनके वनडे में भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि, रोहित और कोहली के बिना भी भारतीय टेस्ट टीम ने बल्लेबाजी मोर्चे पर किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं किया। हाल ही में समाप्त हुई तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी (भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज) में टीम के नए कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन किया और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त की।
वनडे विश्व कप 2027 तक खेलेंगे रोहित और कोहली?
भारतीय टीम अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इससे पहले टीम इंडिया को एशिया कप खेलना है। विश्व कप में अभी दो साल हैं। ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली तब तक खेल पाएंगे। उस समय तक रोहित 40 और कोहली 39 वर्ष के हो जाएंगे। टीम में बने रहने के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और गौतम गंभीर के नेतृत्व वाले टीम प्रबंधन से समर्थन हासिल करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित से जल्द ही कप्तानी छोड़ने के लिए कहा जा सकता है ताकि शुभमन गिल को 2027 विश्व कप की तैयारी में 50 ओवरों के प्रारूप का अगला कप्तान बनाया जा सके।

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य