केरल में स्कूल की छत गिरी

लेह में आर्मी ने 21 लोगों का रेस्क्यू किया

नई दिल्ली। देश में मानसून लगातार एक्टिव है। मुंबई में रविवार रात से ही तेज बारिश जारी है, अंधेरी इलाके में सड़कों पर जलभराव हो गया है। इस वजह से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। केरल के अलपुझा के कार्तिकप्पल्ली में भारी बारिश के बाद एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। स्कूल 150 साल से भी पुराना है। यहां 1000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। रविवार को छुट्‌टी के चलते जनहानि नहीं हुई। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने सभी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को कवर्धा जिले के रानीदहरा वॉटरफॉल घूमने आए 5 पर्यटक बह गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अब भी लापता है। तीन को बचाया गया है। मध्य प्रदेश में इस मानसून के सीजन में औसत 20.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 12.3 इंच पानी ही गिरना था। राज्य में औसत 8.2 इंच यानी 66% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इधर, लेह की नुब्रा घाटी से एयरफोर्स ने फंसे 21 नागरिकों का रेस्क्यू किया था। इनमें 5 महिलाएं थीं। ये सभी बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड के कारण यहां फंसे हुए थे।