आज सोने-चांदी के दाम में तेजी
- सोना 294 रुपए बढ़कर 78,718 रुपए पर पहुंचा
- चांदी 91,218 रुपए प्रति किलो बिक रही
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में गुुरुवार को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 294 रुपए बढ़कर 78,718 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का दाम 78,424 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,668 रुपए बढ़कर 91,218 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले ये 89,550 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 74,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,770 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,620 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 80,620 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,620 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,670 रुपए है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी