पुलिसकर्मी ने पत्नी को 2 दिन तक बनाया बंधक और पीटा, धमकी दी - मायके वाले आए तो एम्बुलेंस में भेजूंगा !
रीवा।
मध्य प्रदेश के रीवा शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डीआइजी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी राजीव वर्मा पर अपनी पत्नी सावित्री के साथ बर्बर मारपीट करने का आरोप है। आरोपी ने पत्नी को दो दिनों तक घर में बंद रखा और डंडों से पीटा, जिससे महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने जब मौका पाया, तो अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद बिछिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी और बंधक बनाकर रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।जानकारी के अनुसार, यह पुलिसकर्मी की दूसरी शादी है। पहली पत्नी से तलाक के बाद भी आरोपी लगातार दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता रहा। पहले पन्ना न्यायालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद समझौता हुआ था, लेकिन प्रताड़ना अब भी जारी रही।
बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि दहेज प्रताड़ना और मारपीट की गहन जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर