युवकों की सरेआम गुंडागर्दी, थाने के सामने ही प्रधान आरक्षक को वर्दी उतरवाने की धमकी, मचा हड़कंप
रीवा।
रीवा शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां थाना के सामने ही कुछ युवकों ने पुलिस के प्रधान आरक्षक को वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना समान थाना क्षेत्र के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक एक व्यक्ति को पीट रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे थाने के प्रधान आरक्षक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और युवकों को समझाने लगे कि मारपीट मत करो। इसी दौरान युवकों में से एक युवक दिनेश उर्फ डायमंड प्रधान आरक्षक से भिड़ गया और खुलेआम उन्हें वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। यह पूरा वाकया वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो चुका है। लिहाजा पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच की बात कर रही है

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर