BJP विधायक से बोला युवक- ज्यादा नेतागिरी मत बताना, मंदिर में तोड़फोड़ से नाराज लोगों ने विधायक पर उतारा गुस्सा
रीवा।
रीवा जिले के मनगवां में रविवार को बूढ़ी माता मंदिर में हुई तोड़फोड़ ने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया। घटना में माता की मुख्य मूर्ति के साथ-साथ हनुमान जी, गणेश जी और नंदी की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जबकि शनि देव की मूर्ति गायब हो गई। मंगलवार को स्थानीय भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी। वीडियो में दिख रहा है कि विधायक लोगों को आश्वासन देते हुए उन्हें शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोग घटना को लेकर गंभीर हैं और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दे चुके हैं। प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित