रीवा। 
कांग्रेस ने रीवा और सागर के कलेक्टरों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दोनों ही आईएएस अफसरों को घेरा है। रीवा जिले के सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर वे कह दें कि ईमानदार हैं तो वह पोल खोल देंगे। उधर दशहरा पर्व को लेकर किए गए सागर कलेक्टर संदीप जीआर के ट्वीट पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि एमपी में व्याप्त अव्यवस्था के आधार पर अब कलेक्टर सत्य पर असत्य की जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कलेक्टर अपने को ईमानदार नहीं बता सकतीं। ये बोल दें कि ईमानदार हैं तो ऐसे पोल खोलेंगे। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि राजनीति में मैं ईमानदार हूं तो इसके लिए चैलेंज करता हूं कि कोई राजनीति में मेरी बेईमानी बता दे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अलग खेल चलता है वहां तरह तरह के हथकंडे होते हैं। विधायक मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीयत अच्छी है और वे व्यवस्था ठीक करना चाहते हैं। वे क्षेत्र की व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहते हैं। रीवा कलेक्टर मुख्यमंत्री को कुछ मानती नहीं हैं और जो उप मुख्यमंत्री कहते हैं वहीं करती हैं। मिश्रा ने कहा कि उनके इशारे पर कलेक्टर मुझे रोकने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाती है। मैंने कलेक्टर को पत्र लिखा था कि आपकी कार्यशैली के विरोध में कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करूंगा और छह घंटे तक उपवास रखकर सत्याग्रह करूंगा। इस बर मैं प्रदर्शन करूंगा। मिश्रा ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर विरोध नहीं करते हैं लेकिन काम अच्छा नहीं है। रीवा की सरकारी जमीनें लुट गईं, बिक गई। गांधी जी की प्रेरणा के अनुरूप मैंने सत्याग्रह किया है। मिश्रा ने कहा कि बिजली बिलों के विरोध में पार्टी से अनुमति लेने के बाद वे जल्द से जल्द बीस हजार लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे।