कांगो के गोमा शहर पर विद्रोहियों के कब्जे का दावा, सरकार बोली-
- दाखिल तो हुए, लेकिन कब्जे की बात गलत, हजारों लोगों ने शहर छोड़ा
अफ्रीकी-कांगो। अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा पर विद्रोही संगठन रू23 के लड़ाकों ने सोमवार को कब्जा करने का दावा किया। यहां सेना और विद्रोहियों के बीच लड़ाई जारी थी। इन विद्रोहियों को पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन हासिल है। लड़ाई के बाद हजारों लोग शहर छोड़कर भाग निकले। लगभग 20 लाख की आबादी वाले गोमा शहर में विद्रोहियों के घुसने और गोलीबारी से अफरातफरी का माहौल था। न्यूज एजेंसी ऐप के मुताबिक कई लोग सड़कों पर खड़े होकर विद्रोहियों का स्वागत भी कर रहे थे। दूसरी तरफ हजारों लोग अपने बच्चों और अन्य सामान के साथ रवांडा की सीमा में चले गए हैं। कांगो सरकार ने शहर में विद्रोहियों को घुसने की बात कबूली है, लेकिन शहर पर कब्जे की बात से इनकार किया है।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज