आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत कटौती की
- लोन सस्ते हो सकते हैं, मौजूदा ईएमआई भी घटेगी
- 5 साल बाद ब्याज दरें घटीं
मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी, आरबीआई ने ब्याज दरों को 6.5 प्रतिशत से घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया है। अब आपके सभी लोन सस्ते हो सकते हैं और ईएमआई भी घटेगी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में लिए फैसलों की जानकारी दी। आरबीआई ने मई 2020 में आखिरी बार रेपो रेट में 0.40 प्रतिशत की कटौती की थी और इसे 4 प्रतिशत कर दिया था। हालांकि, मई 2022 में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू किया, जो कि मई 2023 में जाकर रुका। इस दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 2.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की और इसे 6.5 प्रतिशत तक पहुंचा दिया था। इस तरह से 5 साल बाद रेपो रेट घटाया गया है

PMLA के तहत 257 साइबर अपराध मामले दर्ज, बड़ा खुलासा
संविधान निर्माता डॉ, बाबासाहेब का स्मारक बना राजनीतिक अखाड़ा
भारत-अमेरिका रिश्ते साझा हितों पर आधारित: कोल्बी
प्रदेश में हवाई सेवा विस्तार का बड़ा फैसला, 11 जिलों को मिलेगा फायदा