रतलाम। 
रतलाम में एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें 15 साल का बच्चा और 60 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
एक्सीडेंट रतलाम जिले के रावटी थाना अंतर्गत भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज के पहले हुआ। सुबह करीब साढ़े 7 बजे MH03 EL 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर की महिंद्रा XUV 700 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। कार सवार चार लोग मुंबई जबकि एक गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है। वे दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। सभी शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
हादसे में इनकी गई जान

  • दानिश उस्मान चौधरी निवासी वडोदरा
  • गुलाम रसूल चौधरी (70), मुंबई
  • खालिद गुलाम चौधरी, मुंबई
  • गुलाम मोइद्दीन चौधरी (15), मुंबई
  • ड्राइवर- दुराज (35), मुंबई