रांची: पंडरा पुलिस ने हथियारों के साथ पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार
रांची: पंडरा थाने की पुलिस ने देसी कट्टा और गोली के साथ अनुज महतो, अंकुर कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, मंतोष सिंह और हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया है।
सभी आरोपित से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि उन्हों सूचना मिली थी कि हेहल अंचल के पीछे कुछ अपराधकर्मी हथियार की खरीद बिक्री करने के लिए पहुंचे है।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी आरोपितों को मौके पर पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह हथियार खपाने वाले इंटरस्टेट गिरोह है।
आरोपित बिहार के मुंगेर से हथियार खरीद कर राजधानी के विभिन्न इलाकों में बेचते थे। हर्ष कुमार और अनुज हथियार लाने का काम करते थे।
आरोपित पिछले ढाई वर्ष से यह काम कर रहे थे। पुलिस को हथियार खरीदने वाले कई लोगों का नाम मिला है। पुलिस सभी का सत्यापन कर रही है ताकि उन्हें भी पकड़ा जा सका।

Paytm Payments Bank पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मचा हड़कंप
सीता नवमी कब है? जानें सही तारीख और 2 घंटे 37 मिनट का पूजा मुहूर्त
मोहिनी एकादशी पर खास संयोग—भरणी नक्षत्र में सूर्य, 4 राशियों पर बरसेगी हरि कृपा
क्या आपका घर गली के कोने पर है? वास्तु के अनुसार हो सकती हैं ये परेशानियां