रणबीर कपूर ने ली अर्जुन कपूर की फिरकी
- रेस्टोरेंट के बाहर पैप्स से कहा, इसे बोलो खाना खिलाने
- मीडिया से पूछा सैयारा देखी या नहीं
मुंबई। रणबीर कपूर को गुरुवार को मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इस दौरान रणबीर ने पैपराजी से पूछा कि क्या उन्होंने सैयारा देखी है। इससे जाहिर है कि रणबीर की भी सैयारा ट्रेंड की नजर पड़ चुकी है। इसके बाद शाम को रणबीर को अर्जुन कपूर और वरुण धवन के भाई राहुल के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर डिनर डेट में स्पॉट किया गया था, जहां उनका मस्तीभरा अंदाज देखने को मिला है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर, रेस्टोरेंट के बाहर अर्जुन से मुलाकात करते हैं। इसी बीच राहुल धवन रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल होते हैं, लेकिन बाहर ही खड़े रणबीर उन्हें फिर बाहर आने के लिए कहते हैं और उनके साथ पोज देते हैं। इस दौरान रेस्टोरेंट नोस्टेल्जिया की टीम भी मौजूद दिखी।
फोटोज क्लिक करवाने के बाद सभी अंदर जाने लगते हैं, तभी रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर के कंधों पर हाथ रखकर पैपराजी से कहते हैं, इसको बोलो खाना खिलाने। वो अपनी बात दोहराते हैं, इसके बाद वो साथ चल रहे दोस्त से भी यही कहते हैं। उनका दोस्त इस पर हामी भी भरता है। गुरुवार को रणबीर एक-एक कर कई जगहों पर स्पॉट हुए और उन्हें कई फैंस से भी मुलाकात की है। इसका भी एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताते चलें कि आखिरी बार फिल्म एनिमल में नजर आए रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर भगवान श्री राम की भूमिका में हैं, जबकि साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है।

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार