छह शुभ संयोग में मनाया जाएगा रक्षाबंधन
राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त
बरेली। रक्षाबंधन नौ अगस्त को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर से पूर्णिमा लग जाएगी। उदया तिथि की प्रधानता के चलते शनिवार को रक्षाबंधन होगा। भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार नौ अगस्त को सौभाग्य, शोभन, सर्वार्थ सिद्धि, रवि, समसप्तक एवं नव पंचम योग में मनाया जाएगा। सावन माह की पूर्णिमा की शुरुआत शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे से होगी लेकिन उदया तिथि की प्रधानता के चलते नौ अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। बरेली के ज्योतिषाचार्य पं राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मकर राशि के स्वामी शनि और सूर्य आपस में समसप्तक योग बना रहे हैं, लंबे समय बाद ऐसा संयोग बन है। रक्षाबंधन पर सूर्य का प्रभाव कर्क व मीन राशि पर सकारात्मक रहेगा। राखी बंधवाने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:27 बजे से दोपहर 1:26 बजे तक रहेगा। मुहूर्त के बाद भी पूरे दिन राखी बांधी जाएगी। राखी बांधने के लिए बहने रोली, अक्षत, मिठाई और दीपक के साथ थाली सजाकर रखे। भाई के माथे पर रोली अक्षत तिलक लगाएं और दाहिने हाथ में राखी बांधकर उसकी आरती उतारे और उसकी लंबी आयु व समृद्धि की कामना करे।
रक्षाबंधन पर चमका बाजार
रक्षाबंधन पर शहर की गलियां फिर रिश्तों की मिठास से सराबोर हो उठी हैं। इस बार राखी बाजार अमेरिकन डायमंड से चमक रहा है। सुनहरे धागों में जड़े छोटे-छोटे अमेरिकन डायमंड के बीच झिलमिलाते बेस्ट ब्रदर या लव यू भइया जैसे संदेश बहनों की पहली पसंद बने हुए हैं।
दुकानदार विकास नागपाल ने बताया कि यूनिकॉर्न, पैपा पिग, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, डोरेमॉन और शिवा जैसे फेवरेट कैरेक्टर की राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। कुछ राखियों में लाइट और म्यूजिक की सुविधा भी है। इससे बच्चे बेहद आकर्षित हो रहे हैं।
क्यूआर कोड राखी आ रही डिजिटल ट्विस्ट के साथ
इस बार बाजार में क्यूआर कोड वाली राखियां भी मौजूद हैं। इसे स्कैन करते ही मोबाइल फोन पर बहन का प्यार भरा वीडियो संदेश या कोई गाना बजने लगता है। जो बहनें अपने भाइयों से दूर हैं, उनके लिए यह राखी एक खास जुड़ाव का माध्यम बन गई है। ब्रेसलेट राखी भी काफी ट्रेंड में है। युवाओं में इस बार भी इविल आई राखी का चलन देखने को मिल रहा है। नीले और सफेद रंग की यह स्टाइलिश राखी बुरी नजर से बचाने का प्रतीक मानी जाती है।
भैया-भाभी की जोड़ी के लिए लुंबा राखी
बहनें अब सिर्फ भाई के लिए ही नहीं, बल्कि भाभी के लिए भी विशेष राखियां खरीद रहीं हैं। लुंबा राखियों के सेट इस बार खूब बिक रहे हैं। कलश, मोर, फूल और झुमके की आकृति वाली राखियां काफी पसंद की जा रही हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी2026)
म.प्र. में सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस रद्द करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला
उमा भारती के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी
Digvijaya Singh ने तोड़ी सौगंध? मंच पर दिखे राहुल गांधी के साथ