रजनीकांत की फिल्म दूसरे दिन 100 करोड़ी क्लब में एंट्री
- पहले दिन 50 करोड़ रुपये पार
मुंबई। फिल्म 'कुली' कल गुरुवार 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इसने जबर्दस्त ओपनिंग लेकर शुरुआत की। आज शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर भी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। सुपरस्टार रजनीकांत को आज 15 अगस्त को सिनेमा की दुनिया में कदम रखे 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। उनके फैंस के लिए यह खास अवसर है। यह और खास इसलिए भी बन गया है कि अभिनेता की फिल्म 'कुली' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म कल गुरुवार को रिलीज हुई थी और शानदार अंदाज में खाता खोला। आज आजादी के पर्व और रजनीकांत के सिनेमाई सफर के 50 साल पूरे होने की खुशी में दर्शकों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया है।
पहले दिन 50 करोड़ रुपये पार
फिल्म 'कुली' ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने सबसे जोरदार प्रदर्शन तमिल में किया। 'कुली' ने तमिल में 44.5 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, हिंदी पट्टी में इस फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु में फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
दूसरे दिन 100 करोड़ी क्लब में एंट्री
फिल्म 'कुली' ने अपनी रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड बनाने भी शुरू कर दिए हैं। कल ओपनिंग डे पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म ‘कुली’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा करते हुए यह जानकारी दी। मेकर्स ने दावा किया है कि यह पहले दिन वर्ल्डवाइड ग्रॉस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।

क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण