रायसेन रेप केस के आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की राइफल छीनकर भाग रहा था वो
रायसेन।
गौहरगंज में छह साल की बच्ची से रेप के मामले में आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सलमान को भोपाल से पुलिस जब लेकर जा रही थी, तब गाड़ी पंक्चर हो गई। इस दौरान वह पुलिस की गाड़ी से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। इसके बाद आरोपी को इलाज के लिए ले जाया गया है।
कठोर सजा मिलेगी
रायसेन पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया था। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने एक्स पर लिखा है कि आरोपी पकड़ा गया है और उसे कठोर सजा मिलेगी। साथ ही आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। पुलिस के अनुसार भोजपुर के पास एनकाउंटर किया गया है। पुलिस ने बताया कि किरात नगर में गाड़ी का टायर पंचर हुआ था। इसी दौरान आरोपी सलमान ने भागने की कोशिश की। पुलिस की बंदूक छीनकर उसने फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी सलमान के पैर में गोली मारी है।
पुलिस की बंदूक छीनकर भाग रहा था आरोपी
औबेदुल्लागंज SDOP शीला सुराणा ने 6 साल की बच्ची से रेप के मामले में आरोपी के साथ एनकाउंटर की घटना पर बताया कि आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था और गौहरगंज ले जाया जा रहा था जिस दौरान हमारी गाड़ी पंचर हो गई थी। हमारे सब-इंस्पेक्टर की गन छीनकर आरोपी ने भागने की कोशिश की। बचाव में पुलिस अधिकारियों द्वारा इसपर फायरिंग की गई। आरोपी घायल हो गया है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।
भोपाल के गांधी नगर में छुपा था आरोपी
आरोपी सलमान भोपाल के गांधी नगर में छुपा हुआ था। वह जंगल के रास्ते भोपाल पहुंचा था। उसके रिश्तेदार यहां चाय बेचते थे। सलमान जैसे ही दुकान पर चाय पीने पहुंचा और पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि जंगल के रास्ते यहां पहुंचा था। गांधीनगर से पुलिस उसे गौहरगंज ले गई है।
गिरफ्तारी की सूचना पर हिंदू संगठन के लोग रात में थाने के बाहर जमा हो गए। साथ ही नारेबाजी करने लगे। इस दौरान लोग सलमान को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे। तब तक पुलिस ने उसे अंदर लेकर चली गई। इलाज के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मासूम से रेप के बाद लगातार वहां प्रदर्शन हो रहा था।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम