अपनी ही सरकार पर बरसीं BJP विधायक, बोलीं- ‘सरकार’ में भी हैं रावण, कांग्रेस ने पूछा, कौन है वो, नाम बताएं
मनेंद्रगढ़।
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को पूरे प्रदेशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसी अवसर पर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने एक विवादित बयान दे दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मंच से रेणुका सिंह ने कहा, ‘सरकार में भी रावण है, समाज में भी रावण रहते हैं, लेकिन रावण के अंत का संकल्प लेना पड़ता है।’ उनके इस बयान ने विपक्षी दलों को सक्रिय कर दिया।
कांग्रेस ने इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधायक रेणुका सिंह स्पष्ट करें कि सरकार में रावण कौन हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जनता जानना चाहती है कि आपकी सरकार में कौन है जो जनता के हक को निगल रहा है। यदि समाज में आपको रावण दिखता है, तो बताइए कि वह रावण किसके संरक्षण में पनप रहा है। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में जोरदार बहस छिड़ गई है और सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है।

पश्चिम एशिया तनाव: ईरान की अमेरिका को पीछे हटने की चेतावनी, सैन्य कार्रवाई के संकेत
ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा बजट प्रस्तावित
पश्चिम एशिया तनाव का असर: भारत में बोतलबंद पानी की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका
MSME राहत पैकेज: युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के लिए 2.5 लाख करोड़ तक कर्ज गारंटी की तैयारी
केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला: गनमैन और ड्राइवर से मारपीट, मचा हड़कंप