पुतिन का अलास्का में B2 बॉम्बर से स्वागत
- ट्रम्प की गाड़ी में बैठकर मीटिंग के लिए पहुंचे
- यूक्रेन जंग पर करीब 3 घंटे बातचीत
मॉस्को/ वॉशिंगटन। रूसी राष्ट्रपति पुतिन शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात के लिए अलास्का पहुंचे। यहां पर उनका B-2 बॉम्बर से स्वागत किया गया। उनके रेड कार्पेट पर आते ही ट्रम्प ने तालियां बजाई। फिर पुतिन, ट्रम्प की कार में बैठकर मीटिंग के लिए रवाना हो गए। पुतिन 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे हैं। अलास्का के सबसे बड़े शहर एंकरेज में ट्रम्प-पुतिन की 2 घंटे 45 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान यूक्रेन जंग को खत्म करने के तरीकों पर चर्चा हुई। एंकरेज में दोनों नेताओं को किसी भी खतरे या जासूसी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। रूस और अमेरिका के कई सुरक्षाकर्मी और सैनिक एंकरेज में मौजूद हैं। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस मुख्य सुरक्षा जिम्मेदारी संभाल रही है और पुतिन की सिक्योरिटी टीम के साथ मिलकर काम कर रही है।

राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
हरीश रावत के ‘राजनीति अवकाश’ पर पार्टी में घमासान, हरक सिंह रावत का तंज
महा-सावधान! 50 किमी/घंटा रफ्तार तक चलेंगी तूफानी हवाएं, आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल