बेटी मालती के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं प्रियंका
- बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे के साथ सुहाना ने देखी मूवी
- छोटा भाई अबराम भी साथ स्पॉट हुआ
भोपाल। प्रियंका चोपड़ा को रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान वो बेटी मालती को सूटकेस में बैठाकर ले जाती नजर आईं। वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी मूवी डेट के बाद मुंबई में स्पॉट हुई हैं। ब्लैक आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा का बेहद कंफी और कूल लुक दिखा। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपना बैग एयरपोर्ट स्टाफ को थमा रही हैं, हालांकि ठीक इसी समय बैग उनकी बेटी के सिर से टकरा जाता है। प्रियंका बीते कुछ दिनों से काम के सिलसिले में हैदराबाद में ठहरी हुई थीं, जिसके बाद वो मुंबई आई थीं। मूवी डेट से लौटते हुए सुहाना खान का भी एक वीडियो सामने आया है। उनके साथ बेस्टफ्रेंड अनन्या पांडे और भाई अबराम भी मौजूद था। मूवी से निकलते हुए सुहाना बड़ी बहन का फर्ज अदा करते हुए अबराम को ठीक तरह कार में बैठाती नजर आई हैं।

हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब