एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री
- दुर्घटना के बाद के हालात और रेस्क्यू ऑपरेशंस की जानकारी ली
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने मेघाणीनगर में क्रैश हुई एअर इंडिया फ्लाइट के पीड़ितों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए एकमात्र जीवित यात्री से भी मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने हादसे के बारे में सूचना दी। एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों से गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी ली। पीएम मोदी के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, गुजरात के गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री उस जगह भी गए जिस हॉस्टल पर विमान गिरा था। बता दें कि इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 266 लोगों की मौत हुई है। इनमें 241 लोग विमान में सफर कर रहे थे। बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में घटनास्थल पर मौजूद थे। अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के मलबे के पास पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद बारीकी और विस्तार से दुर्घटना के बाद के हालात और रेस्क्यू ऑपरेशंस की जानकारी ली।

नए चेहरों के साथ योगी कैबिनेट की पहली मीटिंग, पिछड़ा वर्ग आयोग को मिल सकती है मंजूरी
मतदाता सूची विवाद पर बढ़ी हलचल, ESC के पत्र का ECI ने नहीं दिया जवाब
V. D. Satheesan बने केरल के मुख्यमंत्री, कांग्रेस-सहयोगी दलों के विधायक ले रहे शपथ
सुरक्षा सतर्कता के बावजूद बड़ी वारदात, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बने लुटेरों का निशाना
हाईवे पर भीषण भिड़ंत से मचा कोहराम, लखीमपुर खीरी में नौ की मौत
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, बिना लिगेचर मटेरियल के दे दी PM रिपोर्ट