• वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ विपक्ष का मार्च 
  • राहुल-प्रियंका हिरासत में
  • पुलिस ने रोका तो अखिलेश ने बैरिकेडिंग फांदी 
  • प्रदर्शन में महिला सांसद बेहोश हुईं


नई दिल्ली। विपक्षी सांसद वोटर वैरिफिकेशन ( SIR) प्रक्रिया 'वापस लो', 'वापस लो' के नारे लगाते देखे गए। इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ और कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी। मार्च संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ। सांसदों के हाथों में 'वोट बचाओ' के बैनर थे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इंडिया ब्लॉक ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है, इसलिए इलेक्शन कमीशन जाने से पहले ही मार्च को परिवहन भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। बाद में अखिलेश ने बैरिकेडिंग फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश की। जब सांसदों को आगे नहीं जाने दिया गया तो वे जमीन पर बैठ गए। प्रियंका, डिंपल समेत कई सांसद 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगाते दिखे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे इन सांसदों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस इन्हें 2 बसों में बैठाकर कहां ले जा रही है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।