अवैध बालू परिवहन करते 5 ट्रैक्टर पुलिस ने किया जब्त
लोहरदगा । लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र सीठियो कोयल नदी से 5 ट्रैक्टर को ज़ब्त किया गया है । बालू माफियाओं द्वारा रविवार को बालू का खनन कर परिवहन किया जा रहा था जिसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा को मिलने पर जिला पुलिस बल और प्रशिक्षु एस पी सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर, एस आई मनोज कुमार ए एस आई जमशेद खान द्वारा क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन मामले में छापेमारी करते हुए सीठियो कोयल नदी से 5 ट्रैक्टर को ज़ब्त कर सेन्हा थाना में ला कर सुरक्षित रखा गया गया । इस संदर्भ में जिला खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद के लिखित आवेदन पर बालू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से बालू उठाव कर विभाग का राजस्व क्षति करते हुए चोरी छुपे लगातार बालू ढुलाई करने के आरोप में सेन्हा थाना कांड संख्या 31/24 दर्ज कर खनन अधिनियम की धारा 379,411 के तहत अवैध तरीके से बालू परिवहन करने के मामले में ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है । एक साथ पांच ट्रैक्टर जब्त होने पर बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर प्रशिक्षु एसपी सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर,एस आई मनोज कुमार ए एस आई जमशेद खान शस्त्र पुलिस पुलिस बल शामिल थे ।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक