पुलिस ने पांच वर्ष में 4950 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद किए
-
57 हजार से ज्यादा ड्रग ट्रैफिकर्स गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी में बीते पांच वर्ष में 4950 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए गए। वहीं, 50,282 मुकदमे दर्ज कर 57,965 ड्रग ट्रैफिकर्स को गिरफ्तार किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते 5 वर्षों के दौरान 2,82,450 किग्रा मादक पदार्थों की बरामदगी की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4950 करोड़ रुपये है। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 50,282 मुकदमे दर्ज कर 57,965 ड्रग ट्रैफिकर्स को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों की 382 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर युवाओं में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता को बढ़ाने के लिए सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, स्कूल-कॉलेजों के छात्र छात्राओं द्वारा साइकिल रैली, पैदल मार्च आदि का आयोजन किया गया। बता दें कि सीएम योगी के निर्देश पर अगस्त, 2022 से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया था। टास्क फोर्स द्वारा अभियान चलाकर अगस्त 2022 से 269 मुकदमे दर्ज करते हुए 744 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 283 करोड़ रुपये कीमत के 29,520 किग्रा मादक पदार्थ बरामद किए गए।

किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी