ब्राउन शुगर के धंधेबाज में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सोहसराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कखड़िया सोहडीह खंधा से एक ब्राउन शुगर के धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज कखड़िया गांव निवासी स्व बिंदा यादव का 19 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार है।थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहडीह खंधा में एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहा है। इसी सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें देखकर युवक भागने लगा। जिसे जवानों ने दौड़कर पकड़ लिया।पकड़ने के बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 16 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पहले भी शराब बेचने के आरोप में वह तीन बार जेल जा चुका है। शहर के कई इलाकों में पुलिस दबिश के बावजूद ब्राउन शुगर का कारोबार फल फूल रहा है।इसकी लत पड़ने से युवा पीढ़ी मौत के मुंह में जा रहे हैं। दो महीने में ब्राउन सुगर की वजह से करीब सात युवक अपनी जान गंवा चुके है। कुछ दिनों पहले पुलिस शव को एक युवक का एक शव मिला था। उस युवक के आसपास से ब्राउन शुगर का इंजेक्शन और कुछ पुड़िया बरामद किया गया था।

सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी