गुजरात के वडोदरा में PM का रोड शो:सिंदूर सम्मान यात्रा नाम दिया
-
कर्नल सोफिया के परिवार ने स्वागत किया; कुछ देर में दाहोद पहुंचेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। वडोदरा में PM मोदी ने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किमी लंबा रोड शो किया। इसे 'सिंदूर सम्मान यात्रा' का नाम दिया गया। कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी मौजूद रहा। परिवार ने PM का स्वागत किया। मोदी आज गुजरात में 3 रोड शो और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम वडोदरा के बाद दाहोद में जनसभा करेंगे। इस दौरान कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। दोपहर में प्रधानमंत्री भुज और अहमदाबाद में रोड शो निकालेंगे। सोमवार रात वे राजभवन में रुकेंगे। अगले दिन 27 मई को मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम दो दिन में 77,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद