पीएम बोले- गांव का विकास पहले भी हो सकता था
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का इनॉगरेशन किया। पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- मेरा ज्यादा समय गांव-देहात में गुजरा। मैंने परेशानियों को करीब से देखा है इसीलिए समस्याओं को हल करने का सपना देखा। पहले हमारे देश के सीमावर्ती गांवों को लेकर सोच क्या थी। उन्हें देश का आखिरी गांव कहा जाता था। हमने ये सोच बदली। हमने बताया कि सूरज की पहली और आखरी किरण यहां पड़ती है। ये हमारे लिए प्रथम गांव हैं। इनके लिए वाइब्रेंट विलेज योजना शुरू की। जिन्हें किसी ने नहीं पूछा उन्हें मोदी ने पूजा है। ग्रामीण भारत महोत्सव 4 से 9 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव की थीम विकसित भारत 2047 के लिए एक बेहतरीन ग्रामीण भारत का निर्माण रखी गई है।

रीवा में हादसे में आचार्य विद्यासागर की शिष्या श्रुतमति माता का निधन
छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पेशाब पिलाने का आरोप
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा दावा: मर्डर नहीं, सुसाइड थी मौत
तेज गर्मी में छोटी लापरवाही पड़ सकती है भारी, बाहर जाने से पहले रहें सतर्क
अहमदाबाद विमान हादसे में नया खुलासा: अंतिम सांस तक कंट्रोल संभाले रहे कैप्टन
हीट स्ट्रोक के लक्षण जिन्हें लोग सामान्य थकान समझकर कर देते हैं नजरअंदाज