पीएम मोदी उत्तराखंड पहुंचे, मुखवा में गंगा पूजा की
- व्यू पॉइंट से हर्षिल घाटी, माउंट श्रीकंठ और हॉर्न ऑफ हर्षिल देखा
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर हैं। वे दिल्ली से सुबह 8.30 बजे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सीएम पुष्कर धामी ने स्वागत किया। पीएम सबसे पहले उत्तरकाशी के मुखवा गए और मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर दर्शन-पूजन किया। प्रधानमंत्री इसके बाद एक पैदल यात्रा और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद हर्षिल में एक रैली को संबोधित करेंगे। मुखवा में पीएम के स्वागत के लिए गांव को फूलों से सजाया गया है। व्यू पॉइंट भी बनाया गया है। इससे पीएम हर्षिल घाटी समेत माउंट श्रीकंठ व हॉर्न ऑफ हर्षिल देखा। उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन शुरू किया है। माना जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम के बाद पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। सीएम पुष्पेंद्र धामी ने कहा - इस दौरे से अर्थव्यवस्था, होमस्टे टूरिज्म, बॉर्डर एरिया के गांव के डेवलपमेंट को गति मिलने की उम्मीद है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प