• कहा- भारत को समझने के लिए अध्यात्म ही रास्ता 
  • सेवा ही असली सेक्युलरिज्म

नवी मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई में एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया। यह मंदिर 9 एकड़ में फैला है। मोदी ने कहा कि भारत को समझने के लिए अध्यात्म को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्चे सेक्युलरिज्म का प्रतीक है। सरकार भी इस्कॉन की तरह सेवा के भाव से काम कर रही है। पीएम ने कहा- जब देश गुलामियों की बेड़ियों में जकड़ा था, तब प्रभुपाद जी स्वामी इस्कॉन जैसा मिशन शुरू किया। इस मंदिर में भी अध्यात्म और सभी परंपरा के दर्शन होते हैं। यहां रामायण, महाभारत का म्यूजियम बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा - भारत एक जीवंत धरती है, जीवंत संस्कृति है। इस संस्कृति की चेतना है यहां का अध्यात्म। इसलिए भारत को समझना है, तो हमें पहले अध्यात्म को आत्मसात करना होता है।